रिंकू सिंह की जीवनी (Rinku Singh Biography In Hindi):
Rinku Singh एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। रिंकू सिंह बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज़ के रूप में जाने जाते हैं, उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी से कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वे भारतीय क्रिकेट टीम में फिनिशर की भूमिका निभाते हैं। रिंकू सिंह ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन से अपनी जगह इंडियन प्रीमियर लीग में पक्की की। इसी के साथ उन्होने आईपीएल 2023 में कुछ यादगार पारियां खेली हैं, खासकर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू सिंह कई बड़े – बड़े कारनामे किया है। जिसमें उन्होंने 1 ओवर में 5 छक्के जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। रिंकू सिंह एक छोटे शहर से आते हैं और उन्होंने अपने कड़ी मेहनत और लगन से क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
Rinku Singh का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक बेहद गरीब परिवार में हुआ था। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून बचपन से ही देखने को मिलता था। एक छोटे से शहर से आने के बावजूद, उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से क्रिकेट की दुनिया में एक खास मुकाम हासिल किया है। उनके पिता का नाम खानचन्द्र सिंह है, जो एक किसान थे और उनकी माता का नाम विना देवी है। वे एक मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। रिंकू सिंह ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई कठिनाइयों का सामना किया है। उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई बार आर्थिक संकट से भी गुजरना पड़ा। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से सफलता के नए मुकाम हासिल किए।
रिंकू सिंह की शिक्षा (Rinku Singh Education):
Rinku Singh ने अपने पढाई अपने गांव अलीगढ से की है, वे 9वीं तक ही पढ़े हैं। रिंकू सिंह बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने थे और उन्हें लगता था कि अगर उन्हें क्रिकेट में सफल होना है तो उन्हें अपनी पूरी मेहनत और समय इसी खेल को देना होगा। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसे में पढ़ाई जारी रखना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। इसलिए उन्होंने क्रिकेट को अपना करियर बनाने का फैसला किया।